Search

 
 
 

Palamu News : सोहया माइंस के गड्ढे में डूबे युवक का शव 25 घंटे बाद बरामद

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित सोहया पहाड़ माइंस के गड्ढे में डूबे युवक का शव करीब 25 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. युवक की तलाश के लिए पटना से NDRF की टीम हुसैनाबाद पहुंची थी, लेकिन टीम के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले ही शव पानी के ऊपर आ गया था.
 

Palamu :  हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित सोहया पहाड़ माइंस के गड्ढे में डूबे युवक का शव करीब 25 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. युवक की तलाश के लिए पटना से NDRF की टीम हुसैनाबाद पहुंची थी, लेकिन टीम के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले ही शव पानी के ऊपर आ गया था.

 

जानकारी के अनुसार, लवकुश कुमार अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ उक्त स्थान पर नहाने गया था. इस दौरान उसने छलांग लगाई. लेकिन वह बाहर नहीं निकल सका. घटना की सूचना मिलते ही सुबह से मौके पर कैंप कर रहे अंचल अधिकारी पंकज कुमार और थाना प्रभारी चंदन कुमार घटनास्थल पहुंचे.

 

अधिकारियों ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. युवक के शव मिलने की खबर के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई.

 

गौरतलब है कि युवक के डूबने के बाद से ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और परिजनों द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी. NDRF टीम को भी खोज अभियान के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसके सक्रिय अभियान शुरू करने से पहले ही शव बरामद हो गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही