Search

 
 
 

Palamu News  :  डालसा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति किया जागरूक

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश व सचिव राकेश रंजन के पर्यवेक्षण में डालसा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में सदर प्रखंड के सिंगरा कला, सिंगरा खुर्द समेत कई गांवों में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
 

Palamu :  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश व सचिव राकेश रंजन के पर्यवेक्षण में डालसा 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में सदर प्रखंड के सिंगरा कला, सिंगरा खुर्द समेत कई गांवों में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. 

  

इस दौरान ग्रामीणों को डालसा द्वारा दी जाने वाली मुफ्त विधिक सहायता और महिला संरक्षण अधिनियम 2005 की जानकारी दी गई. पीएलवी इंदु बाला देवी ने कहा कि घरेलू हिंसा गंभीर अपराध है और इसके खिलाफ महिलाओं को आवाज उठानी चाहिए.

 

 

वहीं पीएलवी अनिता मिंज ने अत्याचार व शोषण के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की. कार्यक्रम में पीएलवी मंजू देवी व पूनम कुमारी ने बताया कि 15100 नंबर पर कॉल कर मुफ्त विधिक सलाह ली जा सकती है. मौके पर ग्रामीणों के बीच पंपलेट व हैंडबिल का वितरण भी किया गया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही