Search

 
 
 

Palamu News : डीसी-एसपी ने पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को निर्देश

Palamu News: दोनों पदाधिकारियों ने पाटन चौक, बैदा कला गांव, उंटारी रोड, हैदरनगर व छतरपुर के पूजा पंडालों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पंडालों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, प्रवेश व निकास द्वार, आवागमन मार्ग व भीड़ प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की.
 
पंडाल का निरीक्षण करते डीसी व एसपी.

Medininagar News : पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चारों ओर दुर्गा पूजा का उल्लास है. लोग मां भगवती की भक्ति में लीन हैं. दुर्गा पूजा और दशहरा शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में है. डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को जिले के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें


इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने पाटन चौक, बैदा कला गांव, उंटारी रोड, हैदरनगर व छतरपुर के पूजा पंडालों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. पंडालों में अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, प्रवेश व निकास द्वार, आवागमन मार्ग व भीड़ प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की.


इसी क्रम में हैदरनगर बाजार व झारखंड-बिहार की सीमा पर स्थित हरिहरगंज क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. इसके जरिए लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने और पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया. निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, एसडीओ, बीडीओ व सीओ मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही