Search

 
 
 

Palamu News : डीसी की समीक्षा बैठक, अवैध खनन रोकने व सड़क सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश

खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई. जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अप्रैल में 47 वाहनों को जब्त किया गया और 32 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गई
 
समीक्षा बैठक में भाग लेते डीसी, एसपी व अन्य अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले में अवैध खनन और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला खनन टास्क फोर्स व सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. डीसी ने दोनों बैठकों में कानून व्यवस्था, निगरानी व कार्रवाई को लेकर अहम निर्देश दिए. 


खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा की गई. जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि अप्रैल में 47 वाहनों को जब्त किया गया और 32 लाख 48 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. तीन प्राथमिकी भी दर्ज की गई. 22 ईंट भट्ठों की जांच कर सभी को नोटिस जारी किया गया है. वहीं जिला परिवहन विभाग ने 65 वाहनों को जब्त कर 9 लाख 62 हजार रुपये जुर्माना वसूला. विभिन्न अंचलों की कार्रवाई में 40 वाहन पकड़े गए, जिनमें सर्वाधिक सात वाहन हुसैनाबाद अंचल से जब्त हुए.

 


अप्रैल में 44 हादसों में 34 लोगों की मौत


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि अप्रैल में जिले में 44 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 34 लोगों की मौत हुई और 36 लोग घायल हुए. डीसी ने बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग व मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए ब्रेथ एनलाइजर उपलब्ध कराने को कहा. अप्रैल में 629 वाहनों की जांच के दौरान 566 वाहनों से 18 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया. बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामले में 369 चालकों पर कार्रवाई हुई, जबकि 267 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए.

 

उपायुक्त ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. बैठक में पांकी ल लेस्लीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मुद्दा उठा. दोनों बैठकों में पलामू एसपी कपिल चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही