Search

 
 
 

Palamu News : हरिहरगंज में जंगल से सड़ा-गला शव बरामद

मंगलवार सुबह जंगल में लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बताया कि शव काफी सड़-गल चुका है.उसकी पहचान नहीं हो सकी है.
 


Medininagar : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव स्थित जंगल से एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जंगल स्थित डिहरा पहाड़ से शव बरामद किया गया. बताया जा रहा है कि शव झाड़ियों और पत्थरों के बीच पड़ा हुआ था.

 

 

मंगलवार सुबह जंगल में लकड़ी चुनने गए ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बताया कि शव काफी सड़-गल चुका है.उसकी पहचान नहीं हो सकी है. प्रथम दृष्टया शव करीब 10 से 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान कराने के प्रयास में जुट गई है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही