Search

 
 
 

Palamu News : पिपराटांड़ से अवैध बालू लदे 2 ट्रैक्टर जब्त

जिले में अवैध बालू के खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पिपराटांड पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है.
 

Palamu :   जिले में अवैध बालू के खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में पिपराटांड पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है.

 

इस संबंध में थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि केल्हवा और गढ़गांव से अवैध रूप से बालू का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से अवैध रूप से बालू ले जा रहे 2 ट्रैक्टर पकड़े.

 

पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर अपने साथ थाना ले आई है. पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने कहा कि आगे भी अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा, ताकि इस पर रोक लगाई जा सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही