Search

 
 
 

Saraikela News : टार्च की रोशनी में ऑपरेशन मामले में डॉक्टर निलंबित

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करने के मामले में सरकार ने कार्रवाई की है. मामले में डॉक्टर शिव लाल कंकुल को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के लिए उन पर प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशासनिक और पर्यवेक्षण का दायित्व सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया गया है.
 

Ranchi :   सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करने के मामले में सरकार ने कार्रवाई की है. मामले में डॉक्टर शिव लाल कंकुल को निलंबित कर दिया गया है. निलंबन के लिए उन पर प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं में प्रशासनिक और पर्यवेक्षण का दायित्व सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया गया है.

 

 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करने की खबर प्रकाशित हुई थी. इसमें यह कहा गया था कि डॉक्टर के अनुपस्थित रहने और बिजली नहीं रहने की वजह से नर्स ने ही टार्च की रौशनी में ऑपरेशन किया था.

 

इससे नवजात बच्चे की मौत हो गयी थी. इस घटाना की जांच के लिए उपायुक्त ने एक जांच समिति का गठन किया है. इस बीच सरकार ने मामले से संबंधित समाचार का हवाला देते हुए डॉक्टर कंकुल को निलंबित कर दिया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय सिविल सर्जन कार्यालय चाईबासा निर्धारित किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही