Search

 
 
 

Saraikela News: डॉ.कुंकल पर कार्रवाई के बाद नियम सख्त, हाजिरी व स्वघोषणा के बाद मिलेगा भत्ता

सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां और बेटी की मौत के मामले में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. विभाग ने प्रभारी चिकित्सक डॉ. शिवलाल कुंकल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
 

Saraikela: सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मां और बेटी की मौत के मामले में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. विभाग ने प्रभारी चिकित्सक डॉ. शिवलाल कुंकल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

 

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव छवि रंजन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि मां-बेटी की मौत जैसी गंभीर घटना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी या कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा.

 

जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान डॉ. कुंकल का मुख्यालय चाईबासा निर्धारित किया गया है. उन्हें प्रतिदिन वहां अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. साथ ही उन्हें स्वघोषणा पत्र देना होगा कि वे कहीं और कार्यरत नहीं हैं और किसी प्रकार का व्यवसाय नहीं कर रहे हैं. इन निर्देशों का पालन करने के बाद ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा.

 

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी बताया कि राज्य के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मुख्यमंत्री अस्पताल रख-रखाव योजना के तहत हर साल 10 लाख रुपये दिए जाते हैं, ताकि अस्पतालों का सही से रख-रखाव हो सके. इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आना बेहद गंभीर और दुखद माना गया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है और विभाग ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही