Search

 
 
 

Khunti News: खूंटी में हाथियों का कहर: बुजुर्ग की मौत, दो दिन बाद जंगल में मिला शव

जिले के रनिया थाना क्षेत्र स्थित गढ़शिदम के रायमुंडा जंगल में हाथियों के हमले में 65 वर्षीय सामुएल पूर्ति की मौत हो गई. वह 2 मई को बाजार जाने निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे. दो दिन बाद चरवाहों ने जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव देखा और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी.
 

Khunti: जिले के रनिया थाना क्षेत्र स्थित गढ़शिदम के रायमुंडा जंगल में हाथियों के हमले में 65 वर्षीय सामुएल पूर्ति की मौत हो गई. वह 2 मई को बाजार जाने निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे. दो दिन बाद चरवाहों ने जंगल में उनका क्षत-विक्षत शव देखा और पुलिस व वन विभाग को सूचना दी.


मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया. प्रारंभिक जांच में हाथी के हमले से मौत की पुष्टि हुई है. वन विभाग ने पीड़ित परिवार को तत्काल 15 हजार रुपये की सहायता दी है और आगे मुआवजा प्रक्रिया शुरू की है.


घटना के बाद इलाके में दहशत है. ग्रामीणों का कहना है कि इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ गया है, जिससे लोगों का जंगल और खेत जाने को लेकर डर व भर बना हुआ है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही