Search

 
 
 

Ranchi News: JAP-10 में मेगा ट्रेनिंग 5 को, राज्यभर के थाना-ओपी प्रभारी जुटेंगे, DGP करेंगी संबोधित

रांची के JAP-10 स्थित इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को राज्यस्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी शामिल होंगे.
 

Ranchi : रांची के JAP-10 स्थित इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग सेंटर में मंगलवार को राज्यस्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में झारखंड के सभी थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी शामिल होंगे.

 

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक (IG) और उपमहानिरीक्षक (DIG) भी उपस्थित रहेंगे. इस दौरान अधिकारियों को उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने, अनुसंधान प्रक्रिया को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

 

विशेष शाखा द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों को नवीन कानूनी प्रावधानों, अनुसंधान तकनीकों और जनसंपर्क व्यवहार के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें सभी संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही