Search

 
 
 

Ranchi News : CUJ के बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के एक छात्र ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी था. वह विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था.
 

Ranchi : मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड (CUJ) के एक छात्र ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान साकेत कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी था. वह विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था.

 

जानकारी के अनुसार, साकेत कुमार रातु थाना क्षेत्र के तिलता हनुमान नगर में एक किराए के मकान में रहता था. सोमवार को उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही