Search

 
 
 

Palamu News: शादी की तैयारी के बीच जर्जर छत टूटी, तीन लोग घायल

Palamu: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पूर्व मोहल्ला में सोमवार दोपहर एक घर की जर्जर छत टूटने से हादसा हो गया. इस घटना में नीरज कुमार चंद्रवंशी समेत तीन लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मोहल्ला निवासी नीरज कुमार चंद्रवंशी के घर में शादी समारोह था और परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे.
 

Palamu: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पूर्व मोहल्ला में सोमवार दोपहर एक घर की जर्जर छत टूटने से हादसा हो गया. इस घटना में नीरज कुमार चंद्रवंशी समेत तीन लोग घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व मोहल्ला निवासी नीरज कुमार चंद्रवंशी के घर में शादी समारोह था और परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे. इसी दौरान करीब 12.45 बजे अचानक जर्जर छत का हिस्सा टूट गया, जिससे नीरज कुमार चंद्रवंशी नीचे गिरकर घायल हो गए. 

Uploaded Image

 

हादसे में टूटे हुए छज्जे का मलबा नीचे खड़ी खुशी कुमारी नाम की लड़की पर भी गिरा, जिससे उसे भी चोट लगी. घटना में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए MMCH भेजा गया. बताया जा रहा है कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं.घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही