Search

 
 
 

Palamu News : कोचिंग सेंटर में बाबा साहेब की तस्वीर को लेकर विवाद, मारपीट का आरोप

Palamu News: थाने में दिए आवेदन के अनुसार, पीड़ित छात्र उक्त कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते हैं. छात्रों ने बताया कि 7 सितंबर को शिक्षक के जन्मदिन पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट की गई थी.
 
फाइल फोटो.

Medininagar News : पलामू जिले के पांडू थाना क्षेत्र स्थित टारगेट कोचिंग सेंटर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. एक पक्ष के छात्रों ने थाना में आवेदन देकर कुछ छात्रों पर जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट करने का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों के छात्र नाबालिग हैं.

 

इसे भी पढ़ें


थाने में दिए आवेदन के अनुसार, पीड़ित छात्र उक्त कोचिंग सेंटर में पढ़ाई करते हैं. छात्रों ने बताया कि 7 सितंबर को शिक्षक के जन्मदिन पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर भेंट की गई थी. शिक्षक की अनुमति के बाद तस्वीर को कोचिंग सेंटर में लगाया गया था. आरोप है कि बुधवार की सुबह कोचिंग पहुंचने पर कुछ युवकों ने तस्वीर लगाने का विरोध किया. गाली-गलौज करते हुए मारपीट भी की.


वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि कोचिंग के सभी छात्रों ने मिलकर शिक्षक को जन्मदिन पर भेंट देने के लिए पैसे जमा किए थे. लेकिन कुछ छात्र अपनी मर्जी से तस्वीर ले आए. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद हल्की हाथापाई हुई. दूसरे पक्ष ने मारपीट के गंभीर आरोपों से अलग स्थिति बताई है.


पांडू थाना प्रभारी विगेश कुमार राय ने बताया कि छात्रों का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही