Search

 
 
 

Palamu News : श्रृंगार दुकान में पैसे मांगने को लेकर विवाद, मारपीट में दो घायल

Palamu News : प्रथम पक्ष की ओर से श्याम किशोर गुप्ता ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी श्रृंगार दुकान से पैसे की मांग की गई थी. विवाद बढ़ने के बाद दुकान में तोड़फोड़ की गई और काउंटर में रखे रुपये लूटने का प्रयास किया गया.
 
फाइल फोटो.

Medininagar News : पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के महुगांवा में श्रृंगार दुकान से पैसे मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. घटना में एक ही परिवार के दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है. एक महिला को भी चोट लगने की चर्चा है. दोनों पक्षों ने पांडू थाना में आवेदन देकर अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें


प्रथम पक्ष की ओर से श्याम किशोर गुप्ता ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी श्रृंगार दुकान से पैसे की मांग की गई थी. विवाद बढ़ने के बाद दुकान में तोड़फोड़ की गई और काउंटर में रखे रुपये लूटने का प्रयास किया गया.


घटना की जानकारी मिलने पर श्याम किशोर गुप्ता के परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे और अपनी बात रखने का प्रयास किया. इसके बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई. श्याम किशोर गुप्ता ने कहा कि मारपीट में उनके परिवार के दो लोग घायल हो गए. एक महिला को भी चोट लगी है.


उन्होंने गले से चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. वहीं, दूसरे पक्ष ने थाना में दिए आवेदन में दुकानदार पर आरोप लगाए हैं. थाना प्रभारी विगेश कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही