Search

 
 
 

Palamu News : बुजुर्ग ने साढ़े 4 साल की बच्ची के साथ किया घिनौना काम, गिरफ्तार

हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
 
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़.

Medininagar : पलामू जिले में हरिहरगंज थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा साढ़े चार साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, 68 वर्षीय बिदिया साव ने बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि गुरुवार को भी उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची की मां के शोर मचाने पर पूरे मामला का खुलासा हुआ. शोर सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने आरोपी बिदिया साव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

 

https://lagatar.in/jharkhand-news-preparations-underway-to-regularize-buildings-without-approved-maps-apply-within-60-days 

 

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-139 को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही