Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News :  XUV-500 से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Palamu : हुसैनाबाद पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. दंगवार ओपी क्षेत्र से एक काले रंग की एक्सयूवी-500 वाहन से 100 बोतल अवैध देसी टनाका शराब बरामद की गई है. पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वाहन जब्त कर ली है. 

 

जानकारी के अनुसार, हुसैनाबाद एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा नंबर की एक्सयूवी-500 से दंगवार मार्ग के रास्ते शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है.

 

सूचना मिलने के बाद हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में दंगवार ओपी चेक पोस्ट के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एचआर-26-बीजेड-0496 नंबर की एक्सयूवी-500 को रोककर तलाशी ली गई.

 

तलाशी के दौरान वाहन से चार पेटी अवैध देसी टनाका शराब बरामद हुई. प्रत्येक पेटी में 25-25 बोतल यानी कुल 100 बोतल शराब थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर ली.

 

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. साथ ही शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही