Search

 
 
 

Palamu News :  ऑटो-बोरवेल ट्रक की टक्कर में वृद्ध की मौत, 5 घायल

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के समीप सोमवार की सुबह एक ऑटो और बोरवेल ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
 

Palamu:   जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर गम्हरिया गांव के समीप सोमवार की सुबह एक ऑटो और बोरवेल ट्रक की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई. जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, एक ऑटो में दो बच्चों समेत आठ लोग सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान गम्हरिया के पास एक बोरवेल ट्रक और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भयावह था कि गोरयाथान निवासी 65 वर्षीय चन्द्रिका यादव का पैर कटकर अलग हो गया. गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

दुर्घटना में समसुन बीबी (65 वर्ष), पीर मोहम्मद (35 वर्ष), समीरा खातून (30 वर्ष), लालदेव (36 वर्ष) और सरिता देवी (54 वर्ष) समेत पांच लोग घायल हो गए. इनमें समसुन बीबी और पीर मोहम्मद की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

 

हादसे में अभिषेक कुमार (10 वर्ष) सहित दो बच्चों को भी चोटें आई हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही