Search

रांची का युवक लापता, परिजनों ने की लोगों से मदद की अपील

Ranchi: राजधानी रांची के झिरी स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी प्रत्यूष कुमार रविवार सुबह करीब 11 बजे से लापता हैं. बताया गया है कि वह रातू रोड क्षेत्र से अचानक लापता हो गए. लापता युवक ने हरे रंग की शर्ट पहन रखी थी और उसके पास सफेद रंग का तौलिया था. परिजनों के अनुसार प्रत्यूष कुमार सुनने में असमर्थ हैं और केवल सुनने की मशीन की मदद से ही सुन पाते हैं.
 
परिजन युवक की तलाश में जुटे हैं और लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रत्यूष कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तुरंत मोबाइल नंबर 6207950521 पर संपर्क करें. परिजनों ने आम लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि एक छोटी सी सूचना भी युवक को सुरक्षित घर पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही