Search

 
 
 

Palamu News : पुलिस और पिस्टल छीनकर भाग रहे आरोपी में मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

शहर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. नदी किनारे हुए चर्चित गोलीकांड के नामजद आरोपी सुमित को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर उसने हमला कर भागने की कोशिश की. इस दौरान आरोपी ने एक पुलिसकर्मी का पिस्टल छीन लिया.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu :  जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित बजराहा में गुरुवार की सुबह पुलिस और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई. नदी किनारे हुए चर्चित गोलीकांड का नामजद आरोपी सुमित ने पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. 

 

पुलिस ने पहले आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिस ने जवाबी फायरिंग की गई, जो सुमित के पैर में लगी. इसके बाद घायल अवस्था में  उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही