Search

Palamu News : हार्डवेयर दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति के नुकसान की आशंका

Palamu : सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल बाजार में आहार के पास बुधवार रात हार्डवेयर दुकान पर आग लग गई. आग की चपेट में आने से हार्डवेयर, सैनिटरी सामग्री, सीमेंट समेत दुकान में रखा अधिकांश सामान जल गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार घटना में करीब 50 से 60 लाख रूपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.
 
पलामू जिला की खबरें

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

दुकान संचालक नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि खराब मौसम के कारण उन्होंने बुधवार शाम सामान्य दिनों से पहले ही दुकान बंद कर घर चले गए थे. रात करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान में आग लगने की सूचना दी. जब तक वह मौके पर पहुंचे, आग पूरी दुकान में फैल चुकी थी.

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान में बड़ी मात्रा में रखा सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक पूरी दुकान जल चुकी थी.

दुकान के ऊपरी हिस्से में हार्डवेयर और सैनिटरी सामग्री रखी थी, जबकि अंडरग्राउंड गोदाम में सीमेंट समेत अन्य सामान का भंडारण था. आग में पूरा स्टॉक जलकर नष्ट हो गया. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

घटना की सूचना पर सतबरवा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही