Search

 
 
 

Palamu News : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों को किया सतर्क

Medininagar News : पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके व्हाट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें. पैसे की मांग की जाती है, तो हर्गिज नहीं दें.
 
पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी.

Medininagar News : राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है. इसे लेकर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यदि मेरे व्हाट्सएप नंबर से कॉल कर कोई पैसे की मांग करता है, तो उसे इग्नोर कर दें.

इसे भी पढ़ें


उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके व्हाट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें. पैसे की मांग करने पर हर्गिज नहीं दें. जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क करें. व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने की सूचना के बाद पूर्व मंत्री के संपर्क में रहने वाले लोग भी सतर्क हो गए हैं. साइबर ठगी की आशंका को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही