Search

 
 
 

Palamu News:  गांजा तस्करी का खुलासा, 6.60 किलो गांजा व 1.99 लाख नकद बरामद

पलामू पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.60 किलोग्राम गांजा और 1.99 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
 

Palamu: पलामू पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.60 किलोग्राम गांजा और 1.99 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.

 

पुलिस को सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र के ग्राम- दुबईया माड़न, निवासी अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे अपने घर में अवैध रूप से गांजा रख खरीद-बिक्री का काम कर रहा है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) मनोज कुमार झा के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने अनुज सिंह उर्फ अनुज दूबे के घर पर सशस्त्र बल के सहयोग से कार्रवाई की. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले अनुज सिंह और उसका पुत्र विकास कुमार उर्फ विकास दुबे घर से फरार हो गए.

 

तलाशी के दौरान अनुज सिंह के कमरे से अलग-अलग पॉलिथिन में रखे 6.60 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. वहीं विकास कुमार के कमरे की अलमारी से 5 सौ रुपये के 399 नोट (1,99,500 रुपये नकद) भी बरामद किया गया. बरामद सामान को पुलिस ने जब्त करते हुए पांकी थाने में मामला दर्ज किया है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही