Search

 
 
 

Palamu News : जंगल में मिला महिला का अधजला शव,जांच में जुटी पुलिस

चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो पंचायत अंतर्गत केल्हार जंगल में मंगलवार को एक महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल चैनपुर थाना पुलिस को दी गई.
 

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के करसो पंचायत अंतर्गत केल्हार जंगल में मंगलवार को एक महिला का अर्धजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल चैनपुर थाना पुलिस को दी गई.

 

 

सूचना मिलने के बाद गांव के चौकीदार मौके पर पहुंच चुके हैं, जबकि पुलिस भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है.फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है.पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करेगी. 

 

प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को जलाने का प्रयास किस उद्देश्य से किया गया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटने की तैयारी कर रही है. पहचान और जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा.इस संबंध में चैनपुर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि महिला का शव मिलने की सूचना मिली है. पुलिस मौके पर पहुंच रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही