Search

 
 
 

Bihar News : राबड़ी देवी ने सरकारी आवास खाली करने के लिए 5 जुलाई तक का समय मांगा

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास को खाली करने के लिए सरकार से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है. तय समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्होंने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर 5 जुलाई तक का समय देने का अनुरोध किया है.
 

Lagatar Desk :  बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित अपने सरकारी आवास को खाली करने के लिए सरकार से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है. तय समय सीमा समाप्त होने के बाद उन्होंने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर 5 जुलाई तक का समय देने का अनुरोध किया है.

 

जानकारी के मुताबिक, यह सरकारी आवास लंबे समय से राबड़ी देवी के नाम आवंटित था. सरकार की ओर से इसे खाली करने का निर्देश मिलने के बाद परिवार ने सामान हटाने का काम शुरू कर दिया है. सोमवार को आवास खाली करने की आखिरी तारीख थी.

 

लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण उन्होंने समय बढ़ाने की मांग की है. भवन निर्माण विभाग को भेजे गए पत्र में राबड़ी देवी ने बताया है कि घर का सामान हटाने और बाकी जरूरी काम पूरे करने में अभी कुछ समय लगेगा. इसी वजह से उन्होंने 5 जुलाई तक का समय देने का अनुरोध किया है.

 

बता दें कि 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास से धीरे-धीरे घरेलू सामान बाहर निकाला जा रहा है. ट्रक और पिकअप वाहनों के जरिए सामान दूसरी जगह भेजा जा रहा है. सोमवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी 10 सर्कुलर रोड पहुंचे थे. उनके दौरे के दौरान भी सामान शिफ्ट करने का काम जारी था.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही