Search

 
 
 

Palamu News : प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक फरार

मनिका थाना क्षेत्र के युवक-युवती गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर से लापता हो गए थे. परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका. शुक्रवार शाम दोनों मेदिनीनगर शहर थाना के पास दिखाई दिए. इसी दौरान युवती के माता-पिता भी वहां पहुंच गए
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाना के समीप शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जानकारी के अनुसार, मनिका थाना क्षेत्र के युवक-युवती गुरुवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर से लापता हो गए थे. परिजनों ने दोनों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका.

 

Uploaded Image

युवती को पकड़ ले जाते उसके परिजन.


शुक्रवार शाम दोनों मेदिनीनगर शहर थाना के पास दिखाई दिए. इसी दौरान युवती के माता-पिता भी वहां पहुंच गए. परिजनों को देखते ही युवक मौके से फरार हो गया. वहीं, युवती को उसके परिजन अपने साथ ले गए.

 


स्थानीय लोगों के अनुसार युवक और युवती एक ही परिवार से जुड़े बताए जाते हैं. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है. हालांकि इस संबंध में थाने में कोई शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही