Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : पति ने पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाया, हालत गंभीर

ऊषा देवी घर के अंदर थी. तभी पति गुरुदेव सिंह वहां पहुंचा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाकर उसे बचाया.
Advertisement
Advertisement
आग से झुलसी महिला.

Medininagar : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के डाली गांव में पति द्वारा पत्नी को पेट्रोल छिड़ककर जलाने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से झुलसी महिला की पहचान ऊषा देवी (25 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना बुधवार की बताई जा रही है. झुलसी महिला को इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है.

 

परिजनों के अनुसार, ऊषा देवी घर के अंदर थी. तभी पति गुरुदेव सिंह वहां पहुंचा और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंबल डालकर आग बुझाकर उसे बचाया.

 

 

पीड़िता की जेठानी ममता देवी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था. विवाद बढ़ने के बाद पति ने गुस्से में यह कदम उठा लिया. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी. घटना की सूचना मिलने के बाद छतरपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही