Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बंद रहीं जिले की दवा दुकानें

प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंज शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से बड़े कारपोरेट घराने भारी छूट देकर नकली व नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे हैं. इसका सीधा असर युवाओं पर पड़ रहा है और समाज में भटकाव की स्थिति साफ दिखाई दे रही है.
Advertisement
Advertisement
प्रदर्शन करते दवा दुकानदार.

Medininagar : दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में देश भर के दवा दुकानदार बुधवार को हड़ताल पर रहे. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के आह्वान पर हुई यह हड़ताल पलामू जिले में असरदार रही. जिले के लगभग सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे. आंदोलन का नेतृत्व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंज शर्मा ने किया. दवा व्यवसायियों ने ऑनलाइन फार्मेसी, नकली व नशीली दवाओं की बिक्री के खिलाफ आवाज बुलंद की.

 

प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंज शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन फार्मेसी के माध्यम से बड़े कारपोरेट घराने भारी छूट देकर नकली व नशीली दवाओं का कारोबार कर रहे हैं. इसका सीधा असर युवाओं पर पड़ रहा है और समाज में भटकाव की स्थिति साफ दिखाई दे रही है. छोटे दवा व्यवसायियों पर एनआरएक्स के नाम पर लगातार सख्ती की जा रही है.

 

 

प्रदेश महासचिव रमेश कुमार शुक्ला व पलामू जिला सचिव अमिताभ मिश्रा ने कहा कि नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार से छोटे व मध्यम वर्ग के दवा व्यवसायियों की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही है. यदि सरकार अब भी नहीं जागी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. आंदोलन को BPSRA का भी समर्थन मिला.

 

जिला अध्यक्ष नितिन आलोक ने कहा कि दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा. मौके पर संजय अग्रवाल, सतीश तिवारी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विक्की अग्रवाल, रामाकांत तिवारी, सुनील गुप्ता, दिनेश बर्णवाल, प्रिंस सबरे, सुरेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप मिश्रा, राकेश अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, संतोष गुप्ता, आशुतोष कुमार, नितेश सिंह, मुकेश अग्रवाल, रमेश वर्णवाल सहित बड़ी संख्या में दवा व्यवसायी मौजूद रहे. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही