Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Giridih News : CBI ने CGST सुपरिटेंडेंट व इंस्पेक्टर को 50 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार

सीबीआई ने गिरिडीह के CGST सुपरिटेंडेंट बुधेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. दोनों अधिकारी एक व्यापारी से ITC के अंतर को निपटाने के लिए 90 हजार रुपये घूस की मांग कर रहे थे. बातचीत के बाद 50 हजार रुपये लेकर काम करने को तैयार हो गए थे.
Advertisement
Advertisement

Giridih : सीबीआई ने गिरिडीह के CGST सुपरिटेंडेंट बुधेश्वर सुंडी और इंस्पेक्टर बिरजू कुमार को 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया. दोनों अधिकारी एक व्यापारी से ITC के अंतर को निपटाने के लिए 90 हजार रुपये घूस की मांग कर रहे थे. बातचीत के बाद 50 हजार रुपये लेकर काम करने को तैयार हो गए थे.

 

एक व्यापारी ने सीबीआई से यह शिकायत की थी की उसके GST रिटर्न में ITC Mismatch हो गया है. इस समस्या के समाधान के लिए सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर पैसों की मांग कर रहे है. पैसा नहीं देने पर GST नंबर ब्लॉक करने की धमकी दे रहे हैं. इन दोनों अधिकारियों द्वारा ITC Mismatch को मेरा पक्ष सुन कर सही करने के लिए 90 हजार रुपये की मांग की जा रही है.

 

व्यापारी द्वारा की गई शिकायत की प्रारंभिक जांच के दौरान घूस मांगने की शिकायत सही पाई गई. इसके बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से गिरिडीह के CGST सुपरिटेंडेंट और इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद इन दोनों अधिकारियों के घर की तलाशी ली जा रही है. गिरफ्तार किए गए अधिकारियों से पूछताछ जारी है. कल (21 मई को) दोनों अधिकारियों को धनबाद स्थित सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही