Search

 
 
 

Palamu News : नशा कारोबार का फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नशा कारोबार (NDPS एक्ट) के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अप्पू उरांव शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी गेंदा उरांव का बेटा है. उसके खिलाफ शहर थाने में अगस्त 2025 में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.
 
गिरफ्तार आरोपी अप्पू उरांव.

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाने की पुलिस ने नशा कारोबार (NDPS एक्ट) के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार अप्पू उरांव शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता निवासी गेंदा उरांव का बेटा है. उसके खिलाफ शहर थाने में अगस्त 2025 में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. तभी से वह फरार चल रहा था. पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी.

 

 

इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अप्पू उरांव अपने इलाके में देखा गया है. इसके बाद थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर उसे दबोच लिया. कागजी प्रक्रिया के बाद बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है. किसी भी हाल में ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही