Search

 
 
 

Palamu News : गिट्टी लदे दो हाइवा चुकरू मोड़ से जब्त

दोनों हाइवा को मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ स्थित चुकरू मोड़ पर पकड़ा गया. यह कार्रवाई माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार व सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जांच अभियान की गई.
 
जब्त हाइवा के साथ पुलिस व खनन विभाग की टीम.

Medininagar : पलामू जिला खनन विभाग व पुलिस की टीम ने ओवरलोड गिट्टी लदे दो हाइवा को जब्त किया है. दोनों हाइवा को मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़ स्थित चुकरू मोड़ पर पकड़ा गया. यह कार्रवाई माइनिंग इंस्पेक्टर शुभम कुमार व सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जांच अभियान की गई.

 

जानकारी के अनुसार, दोनों हाइवा सतबरवा से गिट्टी लोड कर पाटन की ओर जा रहे थे. चुकरू मोड़ के पास वाहन जांच अभियान के दाैरान पुलिस ने उन्हें रोका. दोनों हाइवा ओवरलोड पाए गए. टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया.

 

 

सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि जब्त दोनों हाइवा को सदर थाना परिसर में रखा गया है. खनन विभाग व पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही