Search

 
 
 

Latehar News : पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक महिला की मौत, दूसरी के दोनों पैर कटे

पटना से बरकाकाना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस (डाउन) ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके दोनों पैर कट गये हैं. घटना बुधवार की सुबह बरवाडीह बरकाकाना सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह केचकी रेलवे स्टेशन के बीच औरंगा नदी ओवरब्रिज के पास की है.
 

Latehar :  पटना से बरकाकाना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस (डाउन) ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसके दोनों पैर कट गये हैं. घटना बुधवार की सुबह बरवाडीह बरकाकाना सीआईसी सेक्शन के बरवाडीह केचकी रेलवे स्टेशन के बीच औरंगा नदी ओवरब्रिज के पास की है.  

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों महिलाएं रेलवे पुल पार कर रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही डाउन पलामू एक्सप्रेस अचानक वहां पहुंच गई. ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण महिलाएं संभल नहीं सकीं और उसकी चपेट में आ गईं. समाचार लिखे जाने तक दोनों महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. 

 

स्थानीय और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जाता है कि महिला का शव ओवर ब्रिज में फंस गया था. वहीं घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही