Search

 
 
 

Palamu News : पांकी में अमानत नदी किनारे अवैध बालू का भंडारण, प्रशासन से जांच की मांग

Palamu News: पांकी सीओ ने बताया कि इसकी कोई जानकारी नहीं है. उनके कार्यालय में बालू जमा करने को लेकर किसी का आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है.
 
डंप किया गया बालू.

Medininagar News : पलामू जिले के पांकी प्रखंड के भरी गांव (हुरलौंग पंचायत) के पास अमानत नदी किनारे बड़े पैमाने पर बालू डंप किए जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान की बाउंड्री निर्माण के नाम पर करीब 100 ट्रैक्टर बालू जमा किया गया है. इतनी बड़ी मात्रा में बालू का भंडारण होने से इसके स्रोत और वैधता को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

 

इसे भी पढ़ें


ग्रामीणों के अनुसार, भरी गांव निवासी सुहेल मियां का नाम इस मामले में सामने आ रहा है. उनके पास ट्रैक्टर हैं और आसपास के क्षेत्रों में डंप किए गए बालू को ट्रैक्टर से उठाकर बिक्री करने की बात कही जा रही है. हालांकि, सुहेल मियां ने डंप किए गए बालू को अपना होने से इनकार किया है.


सबसे बड़ा सवाल यह है कि अमानत नदी किनारे करबला के समीप जमा इतनी बड़ी मात्रा में बालू आखिर किसका है? यदि बालू कब्रिस्तान की बाउंड्री निर्माण के लिए जमा किया गया है, तो इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई या नहीं? 


सीओ ने जताई अनभिज्ञता

इस संबंध में जब पांकी सीओ से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इसकी कोई जानकारी नहीं है. उनके कार्यालय में बालू जमा करने को लेकर किसी का आवेदन भी प्राप्त नहीं हुआ है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही