Search

 
 
 

Palamu News : दीवार गिरने से मजदूर की मौत, एक गंभीर

जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ के नीचे स्थित गेरुआ गांव में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पुराने घर की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Palamu : जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ के नीचे स्थित गेरुआ गांव में शुक्रवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. पुराने घर की दीवार गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

 

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ कुमार के नए पक्के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान पुराने घर की दीवार तोड़ने और मलबा हटाने का काम किया जा रहा था. निर्माण कार्य के क्रम में आशुतोष कुमार के साथ मजदूर भुइया भी मलबा निकालने में जुटे थे.

 

 

इसी दौरान अचानक पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई. दीवार के नीचे दबने से मजदूर भुइया की मौके पर ही मौत हो गई.वहीं सिद्धार्थ रजक गंभीर रूप से घायल हो गए.हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सिद्धार्थ रजक को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही