Search

 
 
 

Palamu News : CNG लदे ट्रक में लीकेज ,ड्राइवर की सूझबूझ से टला हादसा

Palamu News : जानकारी के अनुसार ट्रक सीएनजी सिलेंडर लेकर चतरा से पंडवा के लोहड़ा स्थित पेट्रोल पंप गया था.जहां अनलोड नहीं होने के कारण वापस चियांकी लेकर जा रहा था.
 
सीएनजी लदे ट्रक में लीकेज

Palamu News : सदर थाना क्षेत्र के जोड़ स्थित नेशनल हाईवे पर सीएनजी लदे ट्रक के सिलेंडर में अचानक लीकेज होने से हड़कंप मच गया. गैस रिसाव की जानकारी मिलते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को हाईवे से नीचे उतार दिया. इससे हाईवे पर किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई. हालांकि फिलहाल सिलेंडर से रिसाव बंद हो चुका है.ट्रक में करीब 13 टन सीएनजी लदा हुआ है.

 

 

जानकारी के अनुसार ट्रक सीएनजी सिलेंडर लेकर चतरा से पंडवा के लोहड़ा स्थित पेट्रोल पंप गया था.जहां अनलोड नहीं होने के कारण वापस चियांकी लेकर जा रहा था. इसी दौरान जोड़ गांव के पास अचानक सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा.चालक ने स्थिति को भांपते हुए वाहन को सड़क पर खड़ा करने के बजाय नीचे उतार दिया.

 

घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची.पुलिस ने एहतियात के तौर पर वाहनों के रूट को डायवर्ट किया.फिलहाल ड्राइवर द्वारा लीकेज को नियंत्रित कर लिया गया है.घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही