Ranchi News : झारखंड में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) में अब तक 11 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं. मरीजों की संख्या में लगातार हो रहे इजाफे ने रिम्स प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. अस्पताल में एतिहातन जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.
रिम्स निदेशक के अनुसार, अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच और इलाज की पूरी सुविधा उपलब्ध है. फ्लू जैसे लक्षण वाले लोग जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं. जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों को संक्रमण से बचाव के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है.
मरीजों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है. रिम्स के सुपरिटेंडेंट भी नियमित रूप से स्थिति की जानकारी ले रहे हैं. इलाज में लगाए गए डॉक्टर भी मरीजों की लगातार जांच कर रहे हैं और उनकी तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्था तैयार है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

