Medininagar : शहर थाना क्षेत्र के रेडमा चौक के समीप बीती रात विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान खुशबू कुमारी (पति सूरज गुप्ता) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 10 माह पहले हुई थी.
इसे भी पढ़ें
घटना के बाद विवाहिता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पैसे की मांग कर रहे थे.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आत्महत्या और हत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

