अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 8 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया. कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.
कांग्रेस ने झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ में भी एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ में निर्मल कोसरे को यह जिम्मेदारी दी गयी है.
प्रशांत किशोर की नियुक्ति झारखंड में कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है. अब वह प्रदेश में एससी विभाग के संगठन और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों की जिम्मेदारी संभालेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

