Search

 
 
 

Palamu News : आपसी रंजिश में हुई थी अधेड़ की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबाना गांव में एक अधेड़ प्रभुनाथ रजवार की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसे छापेमारी कर पड़वा मोड़ से पकड़ा गया.
 
गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Medininagar : पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के मधुबाना गांव में एक अधेड़ प्रभुनाथ रजवार की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसे छापेमारी कर पड़वा मोड़ से पकड़ा गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी रमेश सिंह ने वीर कुंवर स्थान के पास सोमवार को बरगद के पेड़ के नीचे धारदार हथियार (बलुआ) से प्रभुनाथ रजवार पर हमला कर दिया था.

 

https://lagatar.in/95percent-of-jharkhands-ayushman-hospitals-are-listed-on-fraud-prone-software 


घायल प्रभुनाथ को गंभीर हालत में एमएमसीएच, मेदिनीनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान प्रभुनाथ रजवार के साथ गाली-गलौज हुई थी. उसी घटना को लेकर वह मन में रंजिश रखे हुए था. मौका पाते उसे मौत के घाट उतार दिया.


मृतक के भाई के बयान पर पिपरा थाना में हत्या व एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा बलुआ बरामद कर लिया है. आरोपी को मंगलवार को जेल भेज दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही