Search

 
 
 

Palamu News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बच्चे की मौत, तीन घायल

जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिंगरा के पास सोमवार की सुबह ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान अमवा गांव (पाटन थाना) निवासी छट्ठू राम का बेटे अंशु कुमार के रूप में हुई है.
 

Palamu : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित सिंगरा के पास सोमवार की सुबह ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान अमवा गांव (पाटन थाना) निवासी छट्ठू राम का बेटे अंशु कुमार के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार अंश कुमार अपने मामा के साथ बाइक से बटसारा से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था. इसी दौरान सुबह करीब 7.40 बजे सिंगरा के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में अंश कुमार की मौत हो गई.

 

Uploaded Image

घायलों में अमवा निवासी सुनीता रवि,अंशिका और सिक्की खुर्द निवासी बाइक चालक नारायण कुमार रवि शामिल हैं. बताया जा रहा है कि नारायण कुमार रवि मृतक अंश कुमार का भगिना है. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Uploaded Image

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही