Palamu News : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह बसौरा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
इसे भी पढ़ें...
मिली जानकारी के अनुसार, मुंदरिया गांव निवासी कुश सिंह, राकेश सिंह और गोलू सिंह एक अपाचे बाइक पर सवार होकर कपड़े खरीदने के लिए लेस्लीगंज जा रहे थे. इसी दौरान बसौरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

