Search

 
 
 

Palamu News : पुलिस ने हत्या, गोलीकांड समेत 4 मामलों का किया खुलासा, 5 गिरफ्तार

पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हत्या, गोलीकांड, फायरिंग और लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी पलामू एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी कपिल चौधरी.

Medininagar : पलामू पुलिस ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हत्या, गोलीकांड, फायरिंग और लूट की घटनाओं का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी एसपी कपिल चौधरी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

 


एसपी ने बताया कि जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के करमा गांव में हुई राजमनी पाठक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डु सिंह को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने बताया कि गांजा पिलाने के बहाने राजमनी पाठक को बुलाया और कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व पीले रंग का थैला बरामद किया गया है. 


पवन सिंह गोलीकांड में हथियार बरामद


3 मई को लातेहार जिला पुलिस बल में कार्यरत पवन सिंह को गोली मारने के मामले में आरोपी ऋषभ सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया था. पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद उसके घर से घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल 7.65 एमएम मैगजिन के साथ बरामद किया गया. साथ ही घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक, आरोपी का चश्मा व घटनास्थल से खोखा भी जब्त किया गया है.

 

शाहपुर फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

 

चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी सैफ खलीफा को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक देसी कट्टा, एक खोखा व एक पिलेट बरामद किया गया. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि बरामद हथियार से ही घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से भी मामला दर्ज किया है.

 

लेस्लीगंज लूटकांड में तीन गिरफ्तार

 

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बोहिता गांव में महिला से मंगलसूत्र, कानबाली व नकदी लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों असतफाक आलम, मो. इरफान उर्फ सोनू व नाजिल आलम को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गये मंगलसूत्र का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मो. इरफान पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही