Search

 
 
 

Palamu News : संदिग्ध हालत में युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरा गांव में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के जोगनी पहाड़ निवासी उमेश राम के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है.
 

Palamu : जिले के पांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरा गांव में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान पांडू थाना क्षेत्र के जोगनी पहाड़ निवासी उमेश राम के पुत्र संजय कुमार के रूप में हुई है.

 

परिजनों के अनुसार, संजय कुमार शुक्रवार रात खाना खाने के बाद घर के बाहर सोया हुआ था. शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो संजय मौके से गायब मिला. खोजबीन करने पर उसका शव घर से कुछ दूरी पर जमीन पर पड़ा मिला.

 

परिजनों ने आशंका जताई है कि संजय की हत्या कर शव के गर्दन में गमछा डाल दिया गया और महुआ पेड़ के नीचे छोड़ दिया गया, ताकि मामला आत्महत्या का रूप ले सके. घटना की सूचना मिलते ही पांडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेजा. शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही