Search

 
 
 

Palamu News : जंगली सूअर के लिए बिछाए गए बिजली तार में सटकर हुई थी सचिन की मौत, दो गिरफ्तार

पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के चर्चित सतबहिनी मौत कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.जांच में सामने आया है कि सचिन कुमार साह की मौत किसी हादसे में नहीं, बल्कि अवैध रूप से बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हुई थी.
 
पलामू जिला की खबरें

Medininagar : पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के चर्चित सतबहिनी मौत कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.जांच में सामने आया है कि सचिन कुमार साह की मौत किसी हादसे में नहीं, बल्कि अवैध रूप से बिछाए गए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से हुई थी.

 

Uploaded Image

गिरफ्तार आरोपी और मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी.


जानकारी के अनुसार आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार करने के उद्देश्य से खेत के पास बिजली का तार बिछाया था. इसी दौरान सचिन कुमार साह बिजली तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 


15 जुलाई को शेखडीहा गांव स्थित कोयल नदी के बालू से सचिन कुमार साह का शव बरामद होने के बाद उंटारी रोड थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा किया. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही और स्वीकारोक्ति बयान से पूरी घटना का पर्दाफाश हुआ.


पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी घबरा गए और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कोयल नदी के बालू में गाड़ दिया. साथ ही बिजली के तार को भी छिपा दिया. इस मामले में पुलिस ने कमल रजवार उर्फ बबलू और रामजी रजवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनकी निशानदेही पर करीब 50 फीट बिजली का तार और छह लकड़ी के खूंटे बरामद किए गए हैं. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही