Search

 
 
 

Palamu News :   ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पोखराहा में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान पोखराहा निवासी रामरेखा पासवान के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर है.
 

Palamu : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित पोखराहा में शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान पोखराहा निवासी रामरेखा पासवान के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में शोक की लहर है.  

 

जानकारी के अनुसार, ट्रक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

 

हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

 

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि ट्रक के टक्कर से युवक की मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही