Search

 
 
 

Palamu News :पांच रुपए के विवाद में दुकानदार पर चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

शाहपुर में एनुल खली की दुकान पर सैफ नामक युवक सामान खरीदने पहुंचा. उसने एक चॉकलेट व कोल्ड ड्रिंक्स ली. दुकानदार ने चॉकलेट की कीमत 45 रुपए व कोल्ड ड्रिंक्स की कीमत 20 रुपए बताई. इस पर ग्राहक ने चॉकलेट का दाम 40 रुपए होने की बात कही. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.
 

Medininagar : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में शुक्रवार को मामूली विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है. महज 5 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक ग्राहक ने दुकानदार पर गोली चला दी. गनीमत रही कि दुकानदार को गोली नहीं लगी और वह सुरक्षित बच गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, शाहपुर में एनुल खली की दुकान पर सैफ नामक युवक सामान खरीदने पहुंचा. उसने एक चॉकलेट व कोल्ड ड्रिंक्स ली. दुकानदार ने चॉकलेट की कीमत 45 रुपए व कोल्ड ड्रिंक्स की कीमत 20 रुपए बताई. इस पर ग्राहक ने चॉकलेट का दाम 40 रुपए होने की बात कही. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर सैफ ने अचानक हथियार निकाल लिया और दुकानदार को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदार ने किसी तरह खुद को बचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

 

सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही