Search

 
 
 

Palamu News : बैठक से गायब सिविल सर्जन व कृषि पदाधिकारी को डीसी ने किया शोकॉज

सिविल सर्जन व जिला कृषि पदाधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहे. इसके चलते स्वास्थ्य व कृषि विभाग से जुड़े जमीन मामलों की समीक्षा नहीं हो सकी. बिना सूचना बैठक से गायब रहने पर डीसी ने दोनों अधिकारियों को शोकॉज करने की बात कही.
 
अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत.

Medininagar : पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की. बैठक में जिले के सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) और विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ सरकारी परियोजनाओं व संस्थानों के लिए लंबित भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा की गई.

 

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करें, ताकि विकास योजनाओं व जनहित की परियोजनाओं में देरी न हो. बैठक में 132/33 केवी पांकी पावर ग्रिड से जुड़े भूमि संबंधी मामलों का जल्द समाधान का निर्देश दिया.

 


सिविल सर्जन व जिला कृषि पदाधिकारी बैठक से अनुपस्थित रहे. इसके चलते स्वास्थ्य व कृषि विभाग से जुड़े जमीन मामलों की समीक्षा नहीं हो सकी. बिना सूचना बैठक से गायब रहने पर डीसी ने दोनों अधिकारियों को शोकॉज करने की बात कही. इसके अलावा हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना के लिए भूमि चयन पर चर्चा की गई. डीसी ने संबंधित अधिकारियों को जीएलए कॉलेज के आसपास जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव देने का निर्देश दिया.


बैठक में अस्पताल विस्तार, साइंस सेंटर, आवासीय भवन, एफएसटीपी प्लांट और एग्रो प्रोसेसिंग हब समेत विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता और हस्तांतरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई. मौके पर एसपी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही