Search

 
 
 

Palamu News : एनपीयू में वित्तीय अनियमितता के खिलाफ छात्रों ने फूंका कुलपति का पुतला

Medininagar News : एनपीयू में वित्तीय अनियमितताओं व छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र संगठनों ने सोमवार को कुलपति वीके सिंह का पुतला दहन किया. प्रदर्शन में आपसू, एनएसयूआई व जेसीएम के छात्र शामिल थे.
 
पुतला दहन करते छात्र.

Medininagar News : नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी (एनपीयू), मेदिनीनगर में कथित वित्तीय अनियमितताओं का विरोध तेज हो गया है. अनियमितता व छात्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर छात्र संगठनों ने सोमवार को विवि परिसर में कुलपति वीके सिंह का पुतला दहन किया. प्रदर्शन में आपसू, एनएसयूआई व जेसीएम के छात्र शामिल थे.

इसे भी पढ़ें


छात्र नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. ऑडिट रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है. जिन मामलों में अनियमितता या सार्वजनिक धन के नुकसान की पुष्टि हुई है, उनमें जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर एफआईआर दर्ज की जाए. उनसे नुकसान की राशि की वसूली भी की जाए.


संगठनों ने खरीद और भुगतान से जुड़े कागजात सार्वजनिक करने तथा विश्वविद्यालय में वित्तीय एवं प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की. कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों और समाज की सार्वजनिक संस्था है, इसलिए इसके कामकाज में जवाबदेही जरूरी है. यदि इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.


प्रदर्शन में आपसू के राहुल दुबे, कमलेश कुमार पाण्डेय, रतन दुबे, सानिया अग्रवाल, राज नेहा चौबे, प्रिया प्रजापति, अभय चौरसिया, एनएसयूआई के अमरनाथ तिवारी, रिशु राज दुबे, मोहित राज, सत्यप्रकाश, जेसीएम के कौशल किशोर, सौरभ पाठक, दिनेश, फैजल समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही