Medininagar : पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के बिंदु बीघा गांव में गुरुवार की रात दीपक पासवान के परिवार पर हुए जानलेवा हमला मामले में नया घटनाक्रम सामने आया है. क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी चितरंजन पासवान हैदरनगर थाना से फरार हो गया है. हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
गौरतलब है कि गुरुवार शाम बिंदु बीघा गांव में आरोपी चितरंजन पासवान ने धारदार हथियार से दीपक पासवान के परिवार पर हमला किया था. हमले में आठ माह के मासूम की मौत हो गई थी, जबकि दीपक पासवान और उनकी पत्नी रूपा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दोनों का मेदिनीनगर सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपी चितरंजन पासवान को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था. इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आरोपी थाना से फरार हो गया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
