Palamu : जिले के तरहसी ग्रामीण बैंक के मैनेजर अभिज्ञान कुमार के साथ मोहम्मद अली खान सहित अन्य लोगों ने मारपीट किया. बैंक मैनेजर ने इस सिलसिले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बैंक मैनेजर की ओर से थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा गया है कि वह दिन के करीब 10.20 बजे अपने कार्यालय पहुंचे और अपनी कार पार्क रह रहे थे.
प्राथमिकी के अनुसार, पार्किंग स्थल तक पहुंचने का रास्त ब्लॉक था. उनके अनुरोध करने पर पार्किंग के रास्ते से ब्लॉक हटाया गया. इसके बाद वह अपनी कार पार्क करने लगे. इस बीच मोहम्मद अली बाइक से आया और जानबूझ कर कार सटा दिया. इसके बाद उसने अभिज्ञान कुमार के साथ मारपीट करने लगा. ब्रांच मैनेजर ने थाना प्रभारी को दी गयी लिखित शिकायत में उन पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

