Search

 
 
 

Seraikela News : नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार भरत प्रसाद उर्फ भरत तुरहा बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.

Seraikela : सरायकेला थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण मामले में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार भरत प्रसाद उर्फ भरत तुरहा बिहार के बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया गया.

 


थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि आरोपी भरत प्रसाद के खिलाफ सरायकेला थाना में BNS की धारा 137(2) और 62 के तहत मामला दर्ज था. वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया. पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही